र्णप्रयाग/थराली। कर्नाटक में भाजपा सरकार गिरने और कांग्रेस तथा जेडीएस की सरकार बनने का मार्ग प्रशस्त होने पर कांग्रेसियों ने इसे लोकतंत्र की जीत बताया। कांग्रेस के प्रांतीय प्रवक्ता हरिकृष्ण भट्ट ने कहा कि शनिवार शाम को चार बजे हुए फ्लोर टेस्ट में लोकतंत्र की जीत हुई है। इस दौरान कांग्रेसियों ने आतिशबाजी की। वहीं थराली में भी येदियुरप्पा सरकार गिरने पर कांग्रेस ने खुशी जताई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि इसका लाभ थराली विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस को सीधा मिलेगा और मतदाता कांग्रेस के पक्ष में मतदान करेंगे। इस मौके पर महामंत्री हरीश पंत, गजेंद्र सिंह रावत, भाजपा से कांग्रेस में आए उमेश पुरोहित, मनोज चंदोला, संदीप रावत, कुलदीप सिंह, देवेंद्र सिंह, ब्रजेश रावत, हेमंत चंदोला, दर्शन फर्स्वाण, जयवीर पिमोली, अब्बल सिंह, हरीश शर्मा और देवी चंदोला सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
पूर्व प्रमुख बख्तावर सिंह कांग्रेस में शामिल
थराली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल बज्वाड़ और देवराड़ा सहित कस्बीनगर गांवों में प्रचार किया। ब्लाक अध्यक्ष देवी जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा की सरकार से जनता त्रस्त है। इस दौरान थराली के पूर्व प्रमुख बख्तावर सिंह ने कांग्रेस का दामन थामा। ब्लाक अध्यक्ष देवी जोशी ने बताया कि उमेश पुरोहित और संदीप रावत ने भी भाजपा छोड़ कांग्रेस की सदस्यता ली है। इस मौके पर अव्वल सिंह गुर्साइं, गजेंद्र सिंह, उमेश पुरोहित, राजेश चौहान सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।