ब्यूरो/अमर उजाला/सेलाकुई।
अशासकीय स्कूलों की विभिन्न समस्याओं को लेकर श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज सहसपुर के प्रधानाचार्य रविंद्र सैनी ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। उन्होंने अशासकीय स्कूलों में लंबे समय से रिक्त पड़े शिक्षकों और कर्मचारियों के रिक्त पदों को भरने के साथ ही विद्यालयों में छात्र कल्याण योजनाओं को शुरू करने की मांग पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी सौंपा।
मुख्यमंत्री ने मांगों पर विचार कर कार्रवाई करने के लिए शिक्षा सचिव को निर्देशित किया है। प्रधानाचार्य ने अशासकीय स्कूलों में प्रधानाचार्यों की नियुक्ति में डाउन ग्रेड व्यवस्था को समाप्त कर तदर्थ नियुक्ति पर 7600 रुपये ग्रेड देने और मानदेय से वंचित शिक्षकों को मानदेय की परिधि में लाने के लिए लगाई गई शर्तों को हटाने की मांग की। उन्होंने सहसपुर स्थित एसजीआरआर स्कूल को विज्ञान वर्ग की मान्यता प्रदान करने की मांग की।