फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 कैंप संचालकों को लाइसेंस बनाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग ने मुनिकीरेती और आसपास के क्षेत्र में संचालित बीच कैंप संचालकों को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर फूड सेफ्टी लाइसेंस के लिए आवेदन करने के निर्देश दिए हैं। ऐसा नहीं करने पर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी दी है। बताया कि कई कैंपों से खाद्य पदार्थों को नमूने लेकर उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी पीसी जोशी के मुताबिक विभागीय टीम के साथ बृहस्पतिवार को मुनिकीरेती और शिवपुरी क्षेत्र में गंगा के आसपास संचालित बीच कैंपों पर छापेमारी की गई। इस दौरान 22 कैंप संचालकों को फूड सेफ्टी लाइसेंस नहीं बनाने पर नोटिस जारी किए। साथ ही उन्हें लाइसेंस के लिए आवेदन करने को तीन दिन का अल्टीमेट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने मिलावट खोरी की आशंका में आठ कैंपों से दूध, दही और तेल आदि के नमूने में लिए। बताया कि नमूनों को जांच के लिए लैब भेजा रहा है। बताया कि तीन दिन बाद भी संचालक लाइसेंस के लिए आवेदन नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ विभागीय स्तर से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें