फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिल मजदूर संघ ने किया ईडी का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला।
विज्ञापन

चीनी मिल मजदूरों की वेतन, एरियर समेत कई लंबित समस्याओं का निदान लंबे समय से नहीं होने से आक्रोशित श्रमिक प्रतिनिधियों ने बृहस्पतिवार को चीनी मिल मजदूर संघ के महासचिव गोपाल शर्मा के नेतृत्व में शुगर मिल डोईवाला के अधिशासी निदेशक का घेराव किया। ज्ञापन देकर अवगत कराया कि चीनी मिल श्रमिकों का समय से वेतन नहीं मिल पा रहा हैं। ओवरटाइम, रिटेनिंग और वेतन का एरियर, अवकाश का नकदीकरण आदि कई देय मिल की ओर बकाया चल रहे हैं।
भुगतान नहीं होने से श्रमिकों में आक्रोश बढ़ता जा रहा हैं। चीनी मिलों को घाटे से उबारने के लिए ठोस नीति नहीं बनाई गई हैं, जिससे श्रमिकों को भविष्य की चिंता सताने लगी है। संघ ने सरकार से डोईवाला चीनी मिल को 25 करोड़ की आर्थिक सहायता देने की भी मांग की हैं। घेराव के दौरान मदन मोहन बिज्लवाण, राकेश कोठारी, नरेंद्र धीमान, कृष्ण पाल शर्मा, कमल बहादुर, विजय शर्मा, राममिलन आदि तमाम श्रमिक प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संयुक्त मोर्चा ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
डोईवाला। संयुक्त संघर्ष मोर्चा डोईवाला ने मिल के अधिशासी निदेशक के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया है। कहा कि चीनी मिल कर्मचारियों को मार्च माह से वेतन नहीं मिला है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो रही है। श्रमिक अपने बच्चों को विद्यालय में प्रवेश नहीं दिला पा रहे हैं। इसके अलावा मिल में मृतक आश्रितों को नौकरी पर रखने की मांग की गई हैं। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष फुरकान अहमद कुरैशी, आशीष यादव, रामेश्वर पांडेय, सुभाषचंद, गोपाल थापा आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें