फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद होटल की रसोई में मिला शिक्षक का सड़ा गला शव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
देवाल। कई दिनों से बंद एक होटल की रसाई में बृहस्पतिवार को शिक्षक का शव मिला। शव की पहचान जूनियर हाईस्कूल कुलिंग में तैनात शिक्षक पुरुषोत्तम गुसाईं के रूप में की गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। बताया जा रहा है कि शिक्षक कई दिनों से मेडिकल पर था।
विज्ञापन

देवाल में संचालित एक होटल स्वामी देवसारी गांव में आयोजित विवाह समारोह में गया था। इस कारण उसका होटल 11 मई से बंद था। बृहस्पतिवार को आसपास के लोगों को होटल से बदबू आई तो उन्होंने इसकी सूचना होटल स्वामी और पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंची और अंदर जाकर देखा तो वहां एक शव सड़ी-गली हालत में पड़ा था। शव से मिले दस्तावेजों के आधार पर उसकी शिनाख्त पुरुषोत्तम गुसाईं (50) छिनका गांव चमोली के रूप में की गई। पुलिस चौकी प्रभारी जयवीर सिंह रावत ने बताया कि होटल की रसोई गली की ओर से खुली हुई है। अंदेशा है कि शिक्षक नशे की हालात में पिछले हिस्से से रसोई में घुस गया हो। जांच के बाद भी शिक्षक की मौत के कारणों और अन्य के बारे में कहा जा सकता है। वहीं कुलिंग जूनियर हाईस्कूल के हेडमास्टर नारायण सिंह रावत ने बताया कि पुरुषोत्तम गुसाईं दो दशकों से कुलिंग जूनियर हाईस्कूल में तैनात था। वह अविवाहित था और 12 मई से मेडिकल पर चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें