फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांगों की राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

ऋषिकेश।
खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय के सहयोग से खेलो इंडिया के अंतर्गत दिव्यांगों की दो दिवसीय राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता ‘स्पेशल ओलंपिक भारत’ बुधवार को विधिवत शुरू हो गई। तीन दिवसीय आयोजन में पांच जिलों से लगभग 200 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा बृहस्पतिवार को की जाएगी।
बुधवार को श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता का सब रजिस्ट्रार जितेंद्र कुमार ने शुभारंभ किया गया। इस मौके पर सभी एथलीट व कोच ने वीरता से प्रयत्न करने की शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता की शुरुआत 50 मीटर दौड़ से की गई। इस मौके पर बच्चों ने 25 मीटर, 50, 100 व 200 मीटर दौड़ में हिस्सा लिया। बताया कि तीन दिवसीय आयोजन के तहत यूनीफाइड वॉलीबाल, यूनिफाइड फुटबॉल, खो-खो, बोची, बैडमिंटन आदि एथलेटिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इस अवसर पर शशि राणा, वरुण जैन, डीपी रतूड़ी, नागेश राजपूत, भरत भूषण, शेर सिंह थापा, रोशन पंत, कुलवीर सिंह, विजय लक्ष्मी, उपदेश उपाध्याय, ऋतु पुंडीर, गुंजन गुरंग आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें