बदरीनाथ। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद कुमार नंदी ने बुधवार को बदरीनाथ धाम में मत्था टेका। मंत्री नंद कुमार नंदी शाम छह बजे हेलीकॉप्टर से बदरीनाथ पहुंचे। उन्होंने करीब पंद्रह मिनट तक भगवान बदरीनाथ की पूजा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इसके बाद उन्होंने धाम के सिंहद्वार से प्राकृतिक सौंदर्य को निहारा। बृहस्पतिवार को वे गुप्ता बंधुओं की ओर से आयोजित भागवत कथा में भी भाग लेंगे।