फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांचोई पर्व में उमड़ा आस्था का सैलाब

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/साहिया।
विज्ञापन

खत विशलाड़ के जोगियो गांव में आयोजित पांचोई पर्व में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। लोगों ने लोक संस्कृति की मनमोहक छटा बिखेरी। लोक गायिका रेशमा शाह के गीतों का जादू लोगों के सिर चढ़ कर बोला। रामलीला और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन ने लोगों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

ईष्ट देव महासू देवता की पालकी को दर्शन के लिए मंदिर से बाहर निकाला गया। लोगों ने देव दर्शन कर सुख और समृद्धि की कामना की। देव पालकी को कंधा देने के लिए आतुर नजर आए। रामलीला में सीता स्वयंवर से लेकर रावण वध तक के दृश्य दिखाए गए। शाम चार बजे देव पालकी ने मंदिर के गृभ गृह में प्रवेश किया। लोक गायिका रेशमा शाह ने जौनसारी और गढ़वाली गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी। इस मौके पर सुरिया पाल चौहान, कृपाराम, सुरेंद्र सिंह, बचन सिंह चौहान, परम सिंह, श्याम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें