फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ हाईवे की बदहाली पर डीएम हुए नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे की खस्ताहालत के लिए जिलाधिकारी ने एनएचआईडीसीएल (राष्ट्रीय राजमार्ग और बुनियादी ढांचा विकास निगम) को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने दस दिनों में चमोली से पीपलकोटी के बीच बदरीनाथ हाईवे को गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि यदि नियत समय पर हाईवे की हालत नहीं सुधरी तो विभाग के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सोमवार को जिलाधिकारी आशीष जोशी ने जिला सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली। डीएम ने बदरीनाथ हाईवे पर दुर्घटना संभावित स्थलों पर सुरक्षा कार्य पूरा न होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने एसडीएम चमोली को कार्यों की मॉनीटरिंग कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही लोनिवि को गोपेश्वर नगर के आंतरिक मार्ग गोपीनाथ मंदिर मार्ग, बस स्टेशन व जिला अस्पताल के प्रवेश द्वार पर दो दिनों में स्पीड ब्रेकर लगाने, एसडीएम, पुलिस एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों को ओवर लोडिंग व शराब पीकर वाहन चलाने पर रोक लगाने व संबंधित के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें