फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू में जिन्ना की तस्वीर लगाने का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश ।
विज्ञापन

भाजपा युवा मोर्चा नगर मंडल कार्यकर्ताओं ने देश में सार्वजनिक स्थानों पर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीरें लगाने के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने जिन्ना की तस्वीरें भी फूंकी। रविवार को मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अंकित पांडे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने त्रिवेणीघाट चौक पर जिन्ना के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में लगाई गई पाकिस्तान के पूर्व पीएम की तस्वीर का विरोध किया। कहा कि कुछ लोगों द्वारा इस तरह की हरकतें कर देश का माहौल खराब करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

उनका आरोप है कि भारत के विभाजन में जिन्ना की अहम भूमिका रही है। उन्होंने ओछी मानसिकता का परिचय देकर देश का विभाजन कराया। उन्होंने ऐसे देशद्रोहियों के खिलाफ कार्रवाई और सार्वजनिक स्थानों से जिन्ना की तस्वीरें हटाने की मांग की है। प्रदर्शनकारियों में अभिषेक मल्होत्रा, शिवम शर्मा, गोपाल चंदेल, नितिन सक्सेना, जॉनी लांबा, चंद्रशेखर यादव, गोविंद चौहान, राजू शर्मा, रोशन चौहान, अनिरुद्ध शर्मा, प्रभाकर शर्मा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें