फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआईसी श्रीनगर व देवभूमि पब्लिक स्कूल नकोट में होगा मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
ाीनगर। रोटरी क्लब की ओर से आयोजित टी-20 स्कूली क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में जीआईसी श्रीनगर और देवभूमि पब्लिक स्कूल नकोट के बीच मुकाबला होगा। रविवार को हुए सेमीफाइनल मैच में जीआईसी ने कॉन्वेट स्कूल और देवभूमि ने रेनबो पब्लिक स्कूल को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन बीएसएनएल के एसडीओ सलीम अख्तर ने किया।
विज्ञापन

जीआईएंडटीआई मैदान में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल मैच में जीआईसी और कान्वेंट के बीच मुकाबला हुआ। जीआईसी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 4 विकेट खोकर 115 रन बनाए। अभिषेक ने 42 और शुभम ने 21 रनों का योगदान दिया। 116 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कान्वेंट के बल्लेबाज 12 ओवर में मात्र 90 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। जीआईसी के गेंदबाज शुभम ने 3 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट और पवन ने 1 ओवर में बिना कोई रन दिए 2 विकेट झटके। ऑल राउंडर प्रदर्शन के लिए शुभम पडियार को मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला। दूसरे सेमीफाइनल में देवभूमि व रेनबो में मुकाबला हुआ। देवभूमि ने 15 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 116 रन बनाए। आयुष व अभिसार ने 13-13 रन मारे। जवाब में रेनबो की टीम 13.2 ओवर में सिर्फ 55 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। प्रकाश ने 14 व राहुल ने 18 रनों का योगदान दिया। वहीं अभिसार ने 3 व आयुश ने 2 विकेट लिए। हरफनमौला प्रदर्शन के लिए अभिसार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें