फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना जनता के सहयोग से नहीं सुव्यवस्थित कानून व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर/कर्णप्रयाग। अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने कहा कि आम जनता के सहयोग के बिना कानून व्यवस्था बनाए रखना मुश्किल है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को स्थानीय लोगों के सहयोग से यातायात व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

रविवार को आयोजित संवाद कार्यक्रम में पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रेम बल्लभ भट्ट ने बाहरी क्षेत्रों से आने वाले व्यापारियों के सत्यापन करने, अधिवक्ता भूपाल सिंह ने नगर में बीते दिनों हुई चोरियों का खुलासा करने की मांग की। नव ज्योति संस्था के सचिव महानंद बिष्ट ने बदरीनाथ धाम में भीख मांगने वाले बच्चों और सीमा सड़क संगठन के साथ मजदूरी करने वाले बाल श्रमिकों के मामले में कार्रवाई की बात कही। पीजी कॉलेज गोपेश्वर के छात्रसंघ अध्यक्ष सुधीर सिंह व पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अनूप नेगी ने महाविद्यालय भूमि अतिक्रमण मामले में छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की बात कही। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक तृप्ती भट्ट, पूर्व बीकेटीसी अध्यक्ष अनसूया प्रसाद भट्ट, भाजपा की मीडिया प्रभारी अनीता डिमरी, नंदी राणा, संदीप नेगी, नवल भट्ट और धीरेंद्र बिष्ट आदि मौजूद थे।
उधर, कर्णप्रयाग में आयोजित संवाद कार्यक्रम में भुवन नौटियाल ने प्रयागों में गोताखोरों की तैनाती, राजेश जोशी ने सीएचसी में सीसीटीवी कैमरे लगाने, पंकज डिमरी ने बाहरी लोगों के सत्यापन, शफीक अहमद ने पार्किंग की व्यवस्था करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें