फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदर डे पर वच्चों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों प्रस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश ।
विज्ञापन

श्री साईं बाबा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं ने मदर्स-डे मनाया। कार्यक्रम में बच्चों की माताओं को खासतौर पर आमंत्रित किया गया। छिद्दरवाला स्थित विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम का विद्यालय की निदेशक डॉयरेक्टर प्रीति शर्मा व प्रधानाचार्य संजीव वासुदेव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस दौरान बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। इसके अलावा बाल गेम, बलून गेम, बलून और बकेट की प्रतियोगिताएं आयोजित हुई।
विज्ञापन

बाल गेम में एलकेजी के छात्र अरमान की माता कमला देवी ने प्रथम, बलून और बकेट में एलकेजी की छात्रा कविता की माता तनुजा देवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं दीप प्रज्ज्वलित प्रतियोगिता में यूकेजी की छात्रा अराध्या की माता रेखा देवी और बलून प्रतियोगिता में एलकेजी के छात्र वेदांत की माता मीनाक्षी शर्मा प्रथम रहीं। इस मौके पर प्रधानाचार्य व शिक्षकों ने बच्चों की माताओं को मदर डे की शुभकामनाएं दी। यहां अलिशा, परमेश्वरी जोशी, विनीता अरोरा, अमृता बेलवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें