फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन और बाइक की भिडंत से बाइक सवार की मौके पर ही मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे पर एक वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया। वहीं मृतक के परिजनों ने वाहन चालक की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर जिला अस्पताल में करीब चार घंटे तक हंगामा किया। हालांकि बाद में ग्रामीण पुलिस उपाधीक्षक मिथलेश कुमार ने ग्रामीणों को कार चालक का शीघ्र पता लगाने का आश्वासन दिया, जिस पर वे शांत हो गए।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह करीब नौ बजे हयात सिंह (32) पुत्र विजय सिंह निवासी ग्राम कुंडी, घाट, चमोली अपनी बाइक से गोपेश्वर की ओर आ रहा था। पुरसाड़ी गांव के समीप जोशीमठ की ओर से आ रहे वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हयात ने हेलमेट भी पहना था, लेकिन टक्कर इतनी भयानक थी कि हेलमेट सर से छिटक गया और सर पर गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कार चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी पहुंच गए, लेकिन तब तक नंदप्रयाग के 108 सेवा वाहन से शव को जिला अस्पताल ले जाया जा चुका था। ग्रामीण दोपहर करीब 12 बजे जिला अस्पताल पहुंचे और टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाने की मांग को लेकर अस्पताल में हंगामा किया। साथ ही पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की भी मांग की।
विज्ञापन

शाम चार बजे डीएसपी मिथलेश कुमार और तहसीलदार सोहन सिंह रांगड़ ने पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से मुआवजा देने और अज्ञात वाहन चालक को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया, जिस पर ग्रामीण शांत हुए। डीएसपी ने बताया कि दुर्घटना के समय कुछ दूरी पर सेना का वाहन गुजर रहा था। बताया जा रहा है कि इनोवा कार ने बाइक को टक्कर मारी है। इसकी जांच की जाएगी। कर्णप्रयाग बाजार में लगे पुलिस के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें