फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैदल यात्रा कर धार्मिक स्थलों में स्वच्छता की अलख जगा रहा टेनिस का कोच

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। ग्वालियर सिटी के टेनिस कोच इन दिनों देवभूमि उत्तराखंड के धार्मिक स्थलों में स्वच्छता की अलख जगा रहे हैं। कोच दिनेश सिंह कुशवाहा पर स्वच्छता अभियान का जुनून ऐसा चढ़ा कि वह एक माह में करीब 750 किमी की पैदल दूरी तय कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन

दिनेश सिंह कुशवाहा (58) ने गत 15 अप्रैल को ग्वालियर सिटी स्थित अपने घर से बदरीनाथ की तीर्थयात्रा शुरू की। वे ट्रेन से ऋषिकेश पहुंचे और 16 अप्रैल से बदरीनाथ धाम की पैदल यात्रा शुरू की। 29 को वे धाम पहुंचे। उन्होंने गले में एक बैनर भी लटकाया है, जिसमें स्थानीय लोगों व तीर्थयात्रियों को देवस्थलों में स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दे रहे हैं। कुशवाहा ग्वालियर में टेनिस के कोच हैं, जबकि उनकी पत्नी रीता एलआईसी में क्लास वन ऑफिसर हैं और बेटा गौरव सिंह अहमदाबाद में रक्षा शक्ति यूनिवर्सिटी में डायरेक्टर ऑफ स्पोर्ट्स है। बेटी रिया बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा है।
दिनेश का कहना है कि एक साल पहले मैने उत्तराखंड जाकर लोगों को देवालयों में स्वच्छता और पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए संकल्प लिया था। आज यह संकल्प पूरा हो गया है। प्रत्येक दिन 35 किमी की पदयात्रा कर रहा हूं। बदरीनाथ के साथ ही पंच केदार, पंच बदरीनाथ और पंच प्रयाग के दर्शन भी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें