जोशीमठ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को लंबे समय से स्थापित डिजीटल एक्स-रे मशीन का संचालन शुरू हो गया है। मशीन शुरू होते ही चिकित्सालय प्रशासन की ओर से मरीजों को एक्स-रे की सुविधा दी जाने लगी है।
चारधाम यात्रा मार्ग का मुख्य पड़ाव और सीमांत क्षेत्र होने के चलते जोशीमठ ब्लॉक मुख्यालय पर स्थित सीएचसी लाखों लोगों की सेहत की जिम्मेदारी संभाले हुए है, जिसे देखते हुए वर्ष 2015 में स्वास्थ्य विभाग की ओर से सीएचसी जोशीमठ में डिजीटल एक्स-रे मशीन स्थापित की गई थी। लेकिन तकनीशियन न होने से मशीन का संचालन ठप पड़ा था। बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट के हस्तक्षेप के बाद केंद्र में तकनीशियन की तैनाती हो गई है। केंद्र प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. संजय गुप्ता का कहना है कि तकनीशियन की तैनाती होने से अब मरीजों को दिक्कत नहीं होगी।