ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश ।
कृषि उत्पादन मंडी समिति कार्यालय परिसर में समिति की ओर से ग्रीष्मकाल में लोगों को शीतल जल उपलब्ध कराने के लिए प्याऊ का विधिवत लोकार्पण किया गया। समिति के अध्यक्ष रामविलास रावत ने शीतल जल के लिए नवनिर्मित प्याऊ का विधिवत उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मंडी परिसर में प्याऊ स्थापित होने से यहां आने वाले लोगों को ग्रीष्मकाल में शीतल जल की सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि मंडी परिसर में क्षतिग्रस्त विद्युत पोलों को बदलने के लिए कई बार विपणन बोर्ड निर्माण खंड, देहरादून से शिकायत की जा चुकी है, मगर महकमे द्वारा मंडी परिसर के जीर्णशीर्ण विद्युत पोलों को नहीं बदला गया है।
कहा कि परिसर में जर्जर पोलों से किसी भी तरह के जानमाल की हानि की स्थिति में विपणन बोर्ड निर्माण खंड को जिम्मेदार ठहराया जाएगा। इस अवसर पर मंडी सचिव नंदनी उनियाल, कुलदीप शर्मा, चंद्रप्रकाश चौरसिया, सुरेंद्र मदेशिया, अनिल खुराना, शिवचरण शर्मा, अनूप रावत, हरीश धामी, सुभाष चंद्र, चंद्रशेखर, अनुपम सक्सेना, अजय रतूड़ी, दिनेश डोभाल, प्रेमप्रकाश सेमवाल, दीपकनाथ, राजेंद्र प्रसाद, रतन रावत, दलीप सिंह, गजेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।