फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टे वायर पर करंट, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
देवाल। यहां सड़क पर झूल रही स्टे वायर का करंट लगने से एक ग्रामीण की मौत हो गई। राजस्व पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष है। उन्होंने इसके लिए बिजली विभाग को जिम्मेदार बताते हुए कहा कि स्टे वायर को पेड़ से बांधा गया था। करंट से पेड़ जलने के बाद स्टे वायर सड़क पर झूल रहा था, जिससे यह दुर्घटना हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक देवसारी गांव निवासी कुंवर राम (44) बृहस्पतिवार को गांव में ही एक शादी समारोह में शामिल होने गया था, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा। परिजन समझते रहे कि कुंवर राम शादी वाले घर में ही रुक गया, लेकिन जब शुक्रवार सुबह भी वह घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसकी खोज में निकल पड़े। वे घर से करीब आधा किमी दूर पहुंचे ही थे कि तभी रास्ते में कुंवर राम मृत मिला। गांव के जसपाल राम ने बताया कि यहां पर ऊर्जा निगम द्वारा बिजली के स्टे वायर को लंबे समय से एक पेड़ पर बांधा गया था, लेकिन शुक्रवार सुबह पेड़ जला हुआ था और स्टे वायर झूलती मिली। स्टे वायर के नीचे कुंवर राम का झुलसा हुआ शव पड़ा था। ग्रामीणों का कहना है कि स्टे वायर पर दौड़ रहे करंट से पहले पेड़ जला और फिर लटकती स्टे वायर का करंट लगने से कुंवर राम की मौत हो गई।
सूचना पर राजस्व उपनिरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया कुंवर राम की मौत झुलसने से हुई है। मृतक के दोनों पैर झुलसे हैं। अभी तक मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इधर, ऊर्जा निगम नारायणबगड़ डिवीजन के अधिशासी अभियंता वीरेंद्र कुमार ने घटना की जानकारी होने से इनकार कर कहा कि जल्द जेई को मौके पर भेजकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें