बदरीनाथ। टिहरी गढ़वाल के 11 पट्टी कुराणगांव के आराध्य नागेंद्र देवता की डोली ने भगवान बदरीनाथ के दर्शन किए। नागेंद्र देवता ने बदरीनाथ में मौजूद तीर्थयात्रियों को दर्शन भी दिए। नागेंद्र देवता को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है। पुजारी जगतराम अंथवाल ने बताया कि नागेंद्र देवता ने बदरीनाथ यात्रा की इच्छा जताई तो भक्तों ने यात्रा का कार्यक्रम तय कर दिया। शुक्रवार को देवता की डोली ने पवित्र अलकनंदा में स्नान करने के बाद भगवान बदरीनाथ के दर्शन किए। डोली के साथ 11 पट्टी कुराणगांव से करीब 200 भक्त भी बदरीनाथ पहुंचे थे। डोली के साथ शूरवीर सिंह, राम सिंह, सूरज, जगतराम आदि नंगे पांव चल रहे हैं। ब्यूरो