फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने थराली में रखी कृषि और उद्यानीकरण की नींव: सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
थराली। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सरकार ने थराली विधानसभा क्षेत्र में कृषि और उद्यानीकरण की नींव पहले ही रख दी है। देवाल के दूरस्थ गांव घेस और हिमनी इसका उदाहरण हैं। यहां किसानों ने मटर सहित अन्य फसलों की खेती कर आर्थिक सुधारों को गति दी है। उन्होंने क्षेत्र और प्रदेश के चतुर्दिक विकास के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री रावत बृहस्पतिवार को रामलीला मैदान में पार्टी प्रत्याशी मुन्नी देवी शाह के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पहाड़ की जमीन आने वाले समय में लोगों के लिए आर्थिक आय का सबसे बेहतर जरिया बनेगी। पर्यटन की सबसे बेेहतर योजनाएं यहां सरकार लाने जा रही है। जीरो टॉलरेंस का संकल्प दोहराते हुए सीएम ने कहा कि यह सरकार की प्राथमिकता है। एनएच-74 के घोटालेबाजों को जेल में डाल दिया गया है। साथ ही कई और भी जेल जाने की तैयारी में है। नारायणबगड़ में महाविद्यालय का शासनादेश जारी हो गया है, जिससे साफ है कि सरकार थराली विधानसभा और पहाड़ के विकास के प्रति कटिबद्घ है।
वन मंत्री डा. हरक सिंह एवं उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डा. धन सिंह ने कहा कि पार्टी की एकजुटता से थराली का उपचुनाव सरकार के पक्ष में जाएगा। इस दौरान प्रदेश महामंत्री संगठन संजय कुमार, प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी बलजीत सोनी, प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा कुंदन लटवाल, बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट, कर्णप्रयाग विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी, जिलाध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल, जिला महामंत्री गजेंद्र व पंकज डिमरी, चुनाव मीडिया प्रभारी अरुण मैठाणी, युवा मोर्चा देहरादून के जिलाध्यक्ष विपुल मैंदोली, प्रदेश संयोजक टीका मैखुरी, आनन्द सिंह रावत, रिपुदमन रावत समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


श्याम जाजू, डा. निशंक का नहीं हुआ संबोधन
थराली। समयाभाव होने से पार्टी के प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू और हरिद्वार के सांसद डा. रमेश पोखरियाल निशंक सभा को संबोधित नहीं कर पाए। जबकि पौड़ी के सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी, पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी भी जनसभा में नहीं पहुंच पाए। ब्यूरो

गुड्डू लाल रहे चर्चा में
थराली। पूरी जनसभा में पहले भाजपा में शामिल हुए फिर बागी हुए गुड्डू लाल चर्चा में रहे। प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, डा. धन सिंह सहित कई नेताओं ने कहा कि गुड्डू लाल की नाराजगी दूर कर ली गई है। और अब घाट क्षेत्र से भाजपा को बेहतर समर्थन मिलेगा। गुड्डू ने बुधवार को नामांकन प्रपत्र खरीदकर निर्दलीय लड़ने की चेतावनी दी थी, लेकिन बृहस्पतिवार को गुड्डू मंच पर भाजपा नेताओं के साथ थे। ब्यूरो

परिवार में अनबन होती रहती है। सुबह का भूला यदि शाम को घर आ जाए तो उसे भूला नहीं कहते। बलवीर और गुड्डू परिवार के सदस्य हैं और एक साथ मिलकर काम करेंगे।
---अजय भट्ट प्रदेश अध्यक्ष

प्रदेश सरकार बेहतर काम कर रही है। इसी का नतीजा रहा है कि प्रदेश सरकार सरकार बनते ही लाटू धाम वाण को पांचवें धाम का दर्जा दिया गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष रहते मुन्नी देवी ने बेहतर काम किया है जो विधायक बनने के बाद भी जारी रहेगा।
विज्ञापन

-सतपाल महाराज, पर्यटन मंत्री और भाजपा नेता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें