बदरीनाथ। बदरीनाथ धाम में बृहस्पतिवार को 9035 तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए। धाम में अभी तक 1,29,026 तीर्थयात्री पहुंच चुके हैं। बदरीनाथ में बृहस्पतिवार को मौसम सुहावना बना रहा। दिनभर तीर्थयात्रियों की चहल-पहल बनी रही। तीर्थयात्रियों नो बदरीनाथ धाम के दर्शन करने के बाद देश के अंतिम गांव माणा में स्थित भीम पुल, सरस्वती नदी, व्यास गुफा, शेषनेत्र और घंटाकर्ण मंदिर के भी दर्शन किए। ब्यूरो