फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलदार ने तीन बकरियों को बनाया निवाला

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

कालसी प्रखंड के ग्राम पंचायत निछिया में गुलदार ने हमला कर तीन बकरियों को निवाला बना दिया। गुलदार के हमले से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। पीड़ित ने वन विभाग से मुआवजे की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह गांव निवासी कुंवर सिंह अपनी बकरियों को वोलगांव छानी के पास चराने के लिए ले गए। देऊ गांव की सीमा पर खड्ड में घात लगाए गुलदार ने बकरियों पर हमला कर दिया। गुलदार ने देख कुंवर सिंह ने किसी तरह अपनी जान बचाकर गांव पहुंचे। उन्होंने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। इसके बाद ग्रामीण लाठी-डंडां के साथ घटना स्थल पर पहुंचे, लेकिन गुलदार जंगलों में गायब हो चुका था। उधर, डीएफओ दीप चंद आर्य ने बताया कि मामले में संबंधित रेंज अधिकारी से रिपोर्ट मांगी गई है। विभागीय नियमानुसार पीड़ित को मुआवजा दिया जाएगा। क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें