फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली निवासी युवक गंगा में बहा

विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग। देवप्रयाग संगम स्थल पर गए तीन युवकों में से दिल्ली निवासी एक युवक गंगा में बह गया। पुलिस उपनिरीक्षक मदन सिंह रावत ने बताया कि गंगा में बहे युवक की पहचान मौके पर मिले ड्राइविंग लाइसेंस से अनिल सिंह (42) पुत्र उमराव सिंह निवासी हाउस नं 139 खानपुर, दिल्ली के रूप में हुई है। रावत ने बताया कि संगम स्थल पर नशे में धुत दो अन्य युवक भी देखे गए, जिनमें से एक को पूछताछ के लिए किसी तरह थाने तक लाया गया। बताया जा रहा है कि उक्त तीनों युवक क्षेत्र में किसी शादी में आए थे और साकनीधार से कार में देवप्रयाग आए थे। पुलिस गंगा में बहे युवक की तलाश में जुटी हुई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें