फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुलते विद्युत लाइन की चपेट में आने से आगर गांव के दो युवक झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणबगड़। नारायणबगड़-किमोली मोटर मार्ग के किमोली स्टेंड पर सोमवार देर शाम मैक्स की छत से उतरते समय झूलते तार से दो युवक झुलस गए। युवकों को निजी वाहन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणबगड़ लाया गया।
विज्ञापन

आगर गांव के अजय कुमार (18) पुत्र हीरू लाल और सुरेंद्र कुमार (27) पुत्र मदन लाल सोमवार देर शाम को नारायणबगड़ से अपने घर आ रहे थे। किमोली स्टैंड पर मैक्स की छत से सामान उतारते समय युवकों को झूलती विद्युत लाइन से करंट लग गया। लोगों ने युवकों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणबगड़ पीएचसी लाया, जहां डॉक्टर डा. नवीन चंद्र डिमरी ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद दोनों युवकों को मंगलवार देर शाम हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें