फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुद्वारे में 1000 तीर्थयात्रियों को खिलाया खाना

विज्ञापन
विज्ञापन
बदरीनाथ। हाईवे अवरुद्ध होने से पांडुकेश्वर और गोविंदघाट में रोके गए तीर्थयात्रियों को गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की ओर से खाने और रहने की व्यवस्था की गई। गोविंदघाट गुरुद्वारे में करीब एक हजार तीर्थयात्रियों को भोजन कराया गया। तीर्थयात्रियों ने गुरुद्वारे की ओर से की गई व्यवस्था की सराहना की।
विज्ञापन

मंगलवार को बदरीनाथ में बर्फबारी और लामबगड़ में हाईवे के अवरुद्ध होने से पुलिस की ओर से भारी संख्या में तीर्थयात्रियों को पांडुकेश्वर और गोविंदघाट में रोक लिया गया था। गुरुद्वारा प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि गुरुद्वारे में तीर्थयात्रियों के रात्रि विश्राम की व्यवस्था भी की गई है। ब्यूरो

बदरीनाथ में लड़खड़ाई संचार सेवा
बदरीनाथ। धाम में संचार सेवा पूरी तरह से लड़खड़ा गई है। धाम में करीब तीन दिन से दूरसंचार के साथ ही निजी मोबाइल फोन सेवा ठप पड़ी हुई है, जिससे तीर्थयात्री और व्यवसायी अपने सगे-संबंधियों से संपर्क भी नहीं कर पा रहे हैं। चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले प्रशासन की ओर से बदरीनाथ धाम में संचार सेवा चाक-चौबंध रखने का दावा किया गया था, लेकिन प्रशासन की मैराथन बैठकों का भी संचार विभाग पर कोई असर देखने को नहीं मिल रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें