फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगदीशिला डोली यात्रा ने श्रद्वालुओं को दिया सुख-समृद्वि का आशीष

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग/गैरसैण। मगंलवार को सुबह नंदाधाम नौटी में जगदीशिला डोली यात्रा की वैदिक मंत्रोच्चारों के साथ पूजा-अर्चना की गई। दोपहर बाद डोली यात्रा नौटी से देवलकोट होते हुए गैरसैंण पहुंची। डोली यात्रा के संयोजक मंत्री प्रसाद नैथानी ने कहा कि विश्व कल्याण के लिए डोली यात्रा राज्य के एक हजार मंदिरों में जाएगी। इस मौके पर पूर्व विधायक डा. एपी मैखुरी, भुवन नौटियाल, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, कुंवर सिंह राणा, रूप सिंह, इंद्र भूषण, रामचंद्र गौड़, पुष्कर रावत आदि मौजूद थे। डोली यात्रा के आदिबदरी पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। जगदीशिला डोली ने भगवान आदिबदरीनाथ की परिक्रमा कर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर मंदिर समिति के नरेश बरमोला, नरेंद्र चाकर, विजय चमोला सहित कई मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें