फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवा टीएचडीसी ने भेजी विद्यालयों को सामग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश ।
विज्ञापन

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की ओर से वित्त पोषित सोसाइटी फॉर एनवायरमेंट एंड वेलफेयर एक्टिविटीज के तहत टिहरी जिले के राजकीय विद्यालयों को 14 लाख रुपये की लागत से खरीदे कंप्यूटर, प्रिंटर और राजकीय प्राथमिक विद्यालय, रामपुर नरेंद्रनगर के लिए फर्नीचर भेजे। कार्पोरेशन के अधिशासी निदेशक सामाजिक एवं पर्यावरण एचएल भारज ने बताया कि पहाड़ के दूरस्थ व दुर्गम स्थलों पर स्थित राजकीय विद्यालयों में फर्नीचर उपलब्ध नहीं होने के कारण बच्चों को फर्श में बैठना पड़ता है।
विज्ञापन

टिहरी जिले में सेवा-टीएचडीसी द्वारा कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत 155 राजकीय विद्यालयों में करीब एक करोड़ की लागत से फर्नीचर उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे बच्चों को बैठने की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके अलावा टीएचडीसीआईएल ने टिहरी क्षेत्र के विभिन्न राजकीय विद्यालयों में लगभग 40 लाख के 100 कंप्यूटर व 20 प्रिंटर उपलब्ध कराए। सोमवार को उक्त सामग्री के वाहनों को रवाना किया गया। प्रत्येक विद्यालय को 2 से 5 कंप्यूटर व एक प्रिंटर उपलब्ध कराए जाएंगे। इस अवसर पर उप महाप्रबंधक डीएल भट्ट, उप महाप्रबंधक राजेश्वर गिरि और सेवा-टीएचडीसी के सचिव केके सिंघल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें