फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा में टिकट को लेकर छंटने लगा कुहासा

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग/थराली। भाजपा में टिकट को लेकर हुए घमासान पर से कुहासा छंटने लगा है। सोमवार को भाजपा की जिला पंचायत अध्यक्ष और दिवंगत विधायक मगन लाल शाह की पत्नी मुन्नी देवी शाह ने उपचुनाव के लिए नामांकन प्रपत्र खरीदा, जिससे भाजपा के टिकट पर मुन्नी देवी शाह के उम्मीदवार होने की संभावना को बल मिल रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को नामांकन के पांचवें दिन तीन नामांकन प्रपत्र बिके, जिसमें पहले माकपा के प्रत्याशी कुंवर राम ने आवेदन लिया। कांग्रेस के जीतराम ने भी सोमवार को नामांकन प्रपत्र खरीदा, जिसके बाद भाजपा की जिला पंचायत सदस्य और दिवंगत विधायक मगन लाल शाह की पत्नी मुन्नी देवी शाह ने भी निर्वाचन अधिकारी से नामांकन प्रपत्र खरीदा। निर्वाचन अधिकारी परमानंद राम ने बताया कि अब तक नामांकन के लिए तीन आवेदन प्रपत्र बिके हैं। यही नहीं गुड्डू और बलवीर दोनों टिकट नहीं मिलने पर बगावत कर निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ने की चेतावनी भी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें