फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ में एक सप्ताह में ही एक लाख पहुंची तीर्थयात्रियों की संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बदरीनाथ। बदरीनाथ धाम में एक सप्ताह में पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों का आंकड़ा एक लाख के पार हो गया है। सोमवार को 7565 तीर्थयात्रियों ने भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए। अभी तक एक लाख पांच हजार यात्री धाम में दर्शन कर चुके हैं। बदरीनाथ में मौसम पल-पल बदल रहा है। सोमवार को तड़के से ही बदरीनाथ में बारिश रही, जबकि चोटियों पर हिमपात हुआ। शाम साढ़े चार बजे धाम में मौसम सामान्य हो गया और धूप खिली।
विज्ञापन

मौसम खराब होने के बावजूद तीर्थयात्रियों में आस्था और उत्साह बना हुआ है। ठंड के बावजूद बदरीनाथ धाम में तीर्थयात्रियों का तांता लगा हुआ है। यहां सुबह चार बजे से भगवान बदरीनाथ के दर्शनों के लिए तीर्थयात्रियों की लाइन लग रही है। हालांकि दोपहर में तीर्थयात्रियों के आने का सिलसिला कम हो रहा है, लेकिन शाम होते ही तीर्थयात्रियों की चहल-पहल बढ़ रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें