फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआईसी खिर्सू के नाम रहीं फुटबाल प्रतियोगिता की चैपिंयन शिप

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। रोटरी क्लब की ओर से आयोजित स्व. नंददीप मल्ल अंडर 19 स्कूली फुटबॉल प्रतियोगिता की चैंपियनशिप जीआईसी खिर्सू के नाम रही। गोल्डन बूट का खिताब अनुराग व बेस्ट गोलकीपर का खिताब पंकज को दिया गया। एसजीआरआर पब्लिक स्कूल की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन

स्थानीय जीआईएंडटीआई मैदान में आयोजित स्व. नंददीप मल्ल अंडर 19 स्कूली फुटबॉल प्रतियोगिता का रविवार देर शाम फाइनल मुकाबला खेला गया। जीआईसी खिर्सू व एसजीआरआर के बीच खेला गया फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचकारी रहा। पहले हाफ तक एसजीआरआर की टीम 1-0 से आगे थी, लेकिन दूसरे हाफ में जीआईसी खिर्सू की टीम ने बेहतर प्रदर्शन कर मैच 2-1 से अपने नाम कर लिया। खिर्सू की टीम की ओर से दोनों गोल अनुराग ने किए। आयोजन समिति के सचिव प्रदीप मल्ल ने बताया कि प्रतियोगिता में शहर व आस-पास के क्षेत्र की 9 स्कूलों की टीमों ने प्रतिभाग किया था। इस दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर भगवती प्रसाद नौटियाल मौजूद रहे। प्रतियोगिता के आयोजन में कृपाल सिंह, ललित बिष्ट, कुलदीप रावत, योगेंद्र सिंह, अनूप घिल्डियाल आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें