पोखरी। क्षेत्र पंचायत सदस्यों के आक्रोश को देखते हुए मुख्य विकास अधिकारी हंसादत्त पांडे ने पोखरी ब्लाक में बजट आवंटन की जांच का आश्वासन दिया है। सीडीओ ने कहा कि बजट का आवंटन पूरी पारदर्शिता के साथ हो रहा है, यदि किसी भी प्रकार की अनियमितता मिली तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।
गत दो मई को क्षेत्र पंचायत सदस्य सरोजनी देवी, कांता देवी, दलीप सिंह, चंदा नेगी, माहेश्वरी देवी, प्रदीप लखेड़ा ने खंड विकास अधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र पंचायत निधि, राज्य वित्त के बजट आवंटन का ब्योरा मांगा था। इधर, सीडीओ हंसादत्त पांडे का कहना है कि सदस्यों की मांग पर निधि के आवंटन की जांच की जाएगी। ब्यूरो