फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षित वर्ग के छात्रों ने किया यूजीसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। विश्वविद्यालयों व उच्च शिक्षण संस्थानों में नियुक्तियों के लिए यूजीसी की ओर से जारी रोस्टर के खिलाफ आरक्षित वर्ग के छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेज 5 मार्च 2018 को जारी रोस्टर तत्काल वापस लिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

सोमवार को गढ़वाल विवि में अध्ययनरत एसटी/एससी/ओबीसी वर्ग के छात्रों ने विवि गेट के समीप यूजीसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों का कहना था, कि यूजीसी की ओर से 5 मार्च को एक रोस्टर जारी किया गया है। इस रोस्टर के लागू होने से विश्वविद्यालयों व उच्च शिक्षण संस्थानों में आरक्षित वर्ग के छात्रों की नियुक्तियों का रास्ता बंद हो गया है। कहा कि पहले यूजीसी विवि एवं कालेजों को इकाई मानकर नियुक्तियां करती थी, लेकिन नए रोस्टर के तहत विवि एवं कालेजों को इकाई न मानकर विभागों को इकाई माना जा रहा है। इससे एससीएसटी की नियुक्तियां लगभग समाप्त हो गई है। छात्रों ने नए रोस्टर को तत्काल प्रभाव से वापस लिए जाने, बैकलाग पदों पर आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों की नियुक्ति सहित पांच सूत्री मांग पत्र एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा। इस दौरान छात्रों ने विवि गेट के समीप यूजीसी के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन करने वालों में सुमित रिंगवाल, विभोर बाल्मीकि, संतोष कुमार, अमित कुमार, मो. यूसुफ आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें