जोशीमठ। रविग्राम गांव निवासी सैन्य अधिकारी योगेंद्र डिमरी के लेफ्टीनेंट जनरल बनने से क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी की लहर है। उनकी पदोन्नति की खबर क्षेत्र में पहुंचने के बाद यहां ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर खुशी व्यक्त की। योगेंद्र डिमरी के पिता भुवन चंद्र डिमरी भी मेजर के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनके छोटे भाई भारतीय जल सेना में अधिकारी और बहन सेना में डाक्टर हैं। योगेंद्र की मां दमयंती देवी अपने गांव रविग्राम में निवास करती हैं।