देवाल। ब्लॉक के दर्जनों राजकीय इंटर कॉलेजों और हाईस्कूलों में शिक्षकों के पद रिक्त होने से छात्रों की पढ़ाई चौपट हो गई है। ब्लॉक प्रमुख ने शिक्षकों की तैनाती की मांग की है। ब्लॉक प्रमुख उर्मिला बिष्ट ने बताया कि उन्होंने बीडीसी और जिला पंचायत की बैठक में कई बार देवाल की लचर शिक्षा व्यवस्था के बारे में अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। उन्होंने जल्द शिक्षकों की तैनाती नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी वीसी मिश्रा ने बताया कि ब्लॉक मुख्यालय के इंटर और हाईस्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पदों पर तैनाती को लेकर कई बार विभाग के उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा गया है।