कर्णप्रयाग। सिमली के जगद्गुरु शंकराचार्य जूनियर हाईस्कूल डिम्मर में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। जनकल्याण समिति की ओर से आयोजित समारोह में विद्यालय के सचिन कोहली, आयुष ध्यानी, दीपक ड्यूंडी, अवंतिका, अभिनव बिष्ट, दिव्यम रावत, सिद्धांत दुबे, आकृति, आकाश सजवाण, अनिरुद्ध डिमरी, निधि कुंवर सहित 44 मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। समारोह में पशु चिकित्साधिकारी डा. राजेश दुबे ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के मनोबल में वृद्धि होती है। क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज पुंडीर ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के युग में संस्था की ओर से किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। संस्था के सचिव सुभाष चमोली ने अभिभावकों को अपने बच्चों के पठन-पाठन के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। विपिन नौटियाल के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक सीपी गोदियाल, प्रधानाचार्य सीता गोदियाल, हरेंद्र लडोला, नत्थी सिंह नेगी, नारायण सिंह नेगी, विवेेकानंद डिमरी, ममता टकोला, संजय डिमरी, आराधना किमोठी व सरोज बिष्ट आदि ने विचार व्यक्त किए।