फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ मंदिर की छत सोने के पतर से मढ़ी जाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदरीनाथ। भगवान बदरीनाथ के मंदिर की छत सोने के पत्तर से मढ़ी जाएगी। शनिवार को देहरादून के कारीगरों ने मंदिर की छत में पत्तर लगाने के लिए छत की नापजोख की।
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा के साथ भ्रष्टाचार में नाम जुड़ने के बाद चर्चाओं में आए भारतीय मूल के गुप्ता बंधुओं की ओर से बदरीनाथ मंदिर की छत पर सोने की पत्तर लगाने का काम करवाया जा रहा है। गुप्ता बंधुओं की ओर से आगामी 16 मई को बदरीनाथ धाम में सत्संग का आयोजन भी किया जा रहा है। अवधेशानंद महाराज की ओर से भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। इसी अनुष्ठान के दौरान बदरीनाथ की छत पर सोने की पत्तर भी लगाई जाएगी।
श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सीईओ बीडी सिंह ने बताया कि विगत वर्ष मई में गुप्ता बंधुओं की ओर से बदरीनाथ की छत पर सोने के पत्तर लगाने का प्रस्ताव सौंपा गया था, जिसे बोर्ड बैठक में स्वीकार कर लिया गया था। अब 16 मई के बाद पत्तर लगाने का काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें