बदरीनाथ। ऋषिकेश के गुमानीवाला से चारधाम यात्रा पर निकली बाबा भैरवनाथ की यात्रा बदरीनाथ धाम पहुंची। धाम के दर्शन करने के बाद बाबा भैरवनाथ ने तीर्थयात्रियों को दर्शन दिए। यात्रियों ने बाबा से मनौतियां मांगी। शुक्रवार को अपनी चारधाम यात्रा संपन्न करने के बाद बाबा की यात्रा ऋषिकेश लौट गई है।
बाबा भैरवनाथ प्रत्येक दो वर्ष में चारधाम यात्रा पर जाते हैं। इस वर्ष बाबा ने अपने पश्वा पर अवतरित होकर चारधाम यात्रा पर जाने की इच्छा जताई थी। गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ के दर्शन के बाद गत बृहस्पतिवार को भैरवनाथ ने अपने भक्तों के साथ बदरीनाथ धाम के दर्शन किए। शुक्रवार को अपने भक्तों से विदा लेकर बाबा भैरवनाथ ऋषिकेश के लिए रवाना हो गए हैं। यात्रा के साथ 40 सदस्यीय दल भी बदरीनाथ पहुंचा था। इस मौके पर कृपाल सिंह राणा, विनोद पोखरियाल, संजय कंडारी, राजेश व्यास आदि मौजूद थे। ब्यूरो