फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर बैडमिंटन प्रतियोगिता का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। यूथ स्पोर्ट्स क्लब श्रीनगर की ओर से तीन दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। 5 वर्गों में आयोजित की जा रही प्रतियोगिता में गढ़वाल मंडल के सभी जिलों के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को पहले अंडर-15, अंडर-17 व अंडर-19 वर्ग के मैच आयोजित किए गए। प्रतियोगिता का शुभारंभ समाजसेवी खिलेंद्र चौधरी ने किया। इसके अंडर-15 में अनुभव पंडित, प्रेरित, अखिल बिष्ट, शुभम ममगांई ने अपने अपने मैच जीत कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। अंडर-17 बालिका वर्ग में सांभवी व श्रृष्टि डोभाल ने फाइनल में प्रवेश किया। अंडर-19 में अनुज बर्त्वाल, अनुभव पंडित, शुभम ममगांई व प्रेरित मैच जीत कर सेमीफाइनल में पहुंचें। प्रतियोगिता आयोजक सिद्धार्थ व हर्षित ने बताया कि शनिवार को ओपन वर्ग के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। ओपन वर्ग की प्रतियोगिता का शुभारंभ निर्वतमान पालिका अध्यक्ष विपिन मैठानी करेंगे। प्रतियोगिता के आयोजन में गायत्री बिष्ट, शिवम नेगी, तनय डिमरी, अजय राणा, दिगविजय सिंह व कृपाल बिष्ट ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें