फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक कंडारी ने किया ऊर्जा निगम के 2.94 करोड़ के कार्यों का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
कीर्तिनगर। क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी ने नगर के आंबेडकर पार्क में ऊर्जा निगम के 2.94 करोड़ के विभिन्न कार्यों का शुभारंभ किया। साथ ही सहज बिजली हर घर योजना के तहत 31 लाभार्थियों को निशुल्क विद्युत कनेक्शन भी वितरित किए गए।
विज्ञापन

शुक्रवार को नगर पंचायत कीर्तिनगर के आंबेडकर पार्क में आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि आईपीडीएस योजना के अंतर्गत 33/11 केवी उप संस्थान न्यनीसैण के पावर ट्रांसफार्मर की क्षमता 3 एवीए से बढ़कर 5 एमवीए हो जाएगी। कहा कि देवप्रयाग व कीर्तिनगर क्षेत्र एक ही विद्युत लाइन से जुड़ा हुआ है। ऐसे में फाल्ट आने पर पूरे क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति ठप हो जाती थी, लेकिन अब दोनों क्षेत्रों के लिए अलग-अलग व्यवस्था होने से लोगों को समस्या से निजात मिल सकेगी। इस मौके पर एसडीएम नुपुर वर्मा, अधिशासी अभियंता एसके सहगल, खंडविकास अधिकारी सोनम गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्षा कल्पना कठैत, उपखंड अधिकारी आरपी नौटियाल, वैभव शर्मा, मनोज कुमार अग्रवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें