फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह माह से बंद ट्राली को शुरू करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
देवाल। ब्लाक के हरमल व चोटिंग आदि गांवों के आवागमन के लिए पिंडर नदी पर लगाई गई हाइड्रोलिक ट्राली पिछले छह माह से बंद है। ऐसे में ग्रामीण लकड़ी के वैकल्पिक पुलिया से आवागमन कर रहे हैं। बीते बुधवार को ग्रामीण लोक निर्माण विभाग के ईई विजय कुमार से मिले। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें बताया कि नदी में पानी बढ़ने की स्थिति में पुलिया बह सकती है। इसके चलते हरमल, चोटिंग सहित आसपास के गांवों का आवागमन पूरी तरह ठप हो सकता है। पिंडारी संघर्ष समिति के अध्यक्ष दर्शन दानू, आलम राम, वलवंत बागड़ी, आनंद सिंह, नरेंद्र बागड़ी, युवराज सिंह, मनोज बागड़ी ने ईई से जल्द हाइड्रोलिक ट्राली शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें