फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोशीमठ क्षेत्र को निशुल्क बिजली उपलब्ध कराने की मांग उठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जोशीमठ। पैनखंडा संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में जोशीमठ क्षेत्र के जल विद्युत परियोजना से प्रभावित परिवारों को निशुल्क बिजली उपलब्ध कराने की मांग उठाई है। समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र सती ने कहा कि पुनर्वास स्थापना नीति 2013 के तहत क्षेत्र को बिजली सुविधा दी जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अलकनंदा पर निर्मित विष्णुप्रयाग जल विद्युत परियोजना से वर्ष 2005 से 400 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है। योजना की मंजूरी के दौरान परियोजना निर्मात्री जेपी कंपनी और तत्कालीन उप्र सरकार के बीच प्रभावित क्षेत्र को 12 फीसदी बिजली निशुल्क उपलब्ध कराने पर सहमति बनी थी, लेकिन 13 साल बीत जाने पर भी क्षेत्र को निशुल्क बिजली नहीं मिल रही है। प्रभावित क्षेत्र के परिवारों को प्रतिमाह सौ यूनिट बिजली निशुल्क उपलब्ध कराने की मांग उठाई गई। इस मौके पर अजीतपाल रावत, सुखदेव सिंह, कुशल कम्दी, बलवीर रावत, मनमोहन सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें