कर्णप्रयाग। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी के साथ मारपीट और अभद्रता के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया है।
कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि मंगलवार रात्रि को उमा देवी तिराहे पर सफाई अभियान के दौरान स्थानीय निवासी युवक एकेश द्वारा नगर पालिका के ईओ आरएस राणा के साथ मारपीट और अभद्रता की गई। ईओ की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को बुधवार शाम न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी अशोक कुमार की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी की जमानत याचिका खारिज करते हुए युवक को जेल भेजने के आदेश दिए। ब्यूरो