श्रीनगर। विकासखंड कीर्तिनगर के तेगड़ बाजार में शराब की दुकान स्वीकृत किए जाने पर स्थानीय निवासियों ने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है। ग्रामीणों ने तेगड़ बाजार में बड़ी संख्या में पहुंचकर सरकार व शासन के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। शराब की दुकान निरस्त न किए जाने पर ग्रामीणों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
तेगड़ में शराब की दुकान स्वीकृत किए जाने पर स्थानीय निवासियों में कड़ा आक्रोश है। स्थानीय निवासियों का कहना है, कि क्षेत्र में शराब की दुकान किसी भी सूरत में नहीं खुलने दी जाएगी। ऋतांशु कंडारी, सरोजनी देवी आदि ने कहा कि अगर सरकार कुछ खोलना ही चाहती है तो यहां अस्पताल या महाविद्यालय खोला जाय। ग्रामीणों ने क्षेत्र में हो रही अवैध सरकार की बिक्री पर रोक लगाए जाने की मांग भी की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है, कि अगर शराब की दुकान निरस्त नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन करने वालों में रजनी देवी, मंगला देवी, विमला, राम सिंह मेहरा, रविन्द्र सिंह, गुड्डी देवी, बीरा देवी, उर्मिला देवी, जशोदा देवी, उज्जवला देवी, सरस्वती, पुष्पा, आशा, दीवान जयाड़ा, उपेन्द्र कंडारी,मंजू देवी, मीना देवी, गीता देवी, आरती, उदय सिंह आदि मौजूद थे।