गोपेश्वर। मौसम विभाग की ओर से अगले 36 घंटों में भारी बारिश और ओलावृष्टि की भविष्यवाणी को देखते हुए चमोली के जिलाधिकारी आशीष जोशी ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। जिला स्तरीय अधिकारियों को इस दौरान किसी भी घटना के घटित होने पर खोज एवं बचाव कार्य के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। तीर्थयात्रियों से भारी बारिश के दौरान सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की अपील की गई है। ब्यूरो