फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान कल्याण दिवस में प्रगतिशील किसान पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। ग्राम स्वराज अभियान के तहत फरासू में किसान कल्याण दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें काश्तकारों को विभिन्न विभागों की ओर से संचालित की जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही विकासखंड के तीन प्रगतिशील किसानों को पुरस्कृत भी किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को आयोजित किसान कल्याण दिवस में बतौर मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने शिरकत की। इस दौरान मुख्य कृषि अधिकारी देवेंद्र सिंह राणा ने प्रधानमंत्री मृदा स्वास्थ्य योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, खाद्य सुरक्षा मिशन सहित अन्य योजनाओं की जानकारी किसानों को दी। उद्यान विभाग के डीपी भट्ट, पशुपालन विभाग के कलम सिंह नेगी और गोविंद बल्लभ पंत हिमालय पर्यावरण संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. आरके मैखुरी ने किसानों की आय दुगनी करने और पर्यावरण संरक्षण में कृषि के योगदान विषय पर विस्तार से बताया। कार्यक्रम के दौरान प्रगतिशील किसान पुरस्कार के तहत कृषि में जितेंद्र सिंह ग्राम स्वीत, पशुपालन में राकेश भंडारी ग्राम गहड़ और सब्जी उत्पादन में मंगल सिंह ग्राम सिंगोरी को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान दीन दयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना के तहत फरासू के 5 किसानों को ऋण चैक वितरित किए गए। कार्यक्रम में करीब 150 किसानों ने प्रतिभाग किया। मौके पर ब्लाक प्रमुख सुषमा बिष्ट, ग्राम प्रधान मंदोली रामलाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें