फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी के आइजी प्रशिक्षण ने किया सीटीसी का दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। एसएसबी के आईजी (महानिरीक्षक प्रशिक्षण) पीएस नेगी ने केंद्रीयकृत प्रशिक्षण अकादमी (सीटीसी) का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने प्रशिक्षुओं उप निरीक्षकों के साथ मुलाकात कर प्रशिक्षण का लाभ उठाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बुधवार को एसबीएस के आईजी नेगी ने सीटीसी में प्रशिक्षण मैदान, प्रशिक्षण भवन, प्रशिक्षु आवास, आर्टिफिशियल रॉक, ड्रिल नर्सरी स्वीमिंग पुल और अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षुओं से मुलाकात कर हौसलाअफजाई की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रशिक्षुओं की जो भी समस्या होंगी, उनका समाधान किया जाएगा। सीटीसी के उप महानिरीक्षक उपेंद्र प्रकाश बलोदी ने बताया कि श्रीनगर व पौड़ी कैंपस में बीआरटीसी, एसआई सीधी भर्ती व विभागीय भर्ती, हथियार प्रशिक्षण कोर्स और प्लाटून कमांडर के 5 कोर्स संचालित हो रहे हैं। इन कोर्सों में 48 महिला ओर 388 पुरुष प्रशिक्षु शामिल हैं। इस अवसर पर कमांडेंट एनएस रौतेला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें