फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील दिवस पर 27 शिकायतें दर्ज, 15 का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

तहसील मुख्यालय में आयोजित मंगलवार को तहसील दिवस में कुल 27 शिकायतें दर्ज की गई। जिसमें से 15 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। उपजिलाधिकारी की अनुपस्थिति में तहसीलदार प्रकाश शाह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।
राजस्व विभाग से जुड़ी सात, खंड विकास कार्यालय से आठ, समाज कल्याण विभाग छह और नगर पालिका कार्यालय से संबंधित तीन शिकायतें दर्ज की गई। सिंचाई, विद्युत और जल संस्थान से जुड़ी एक-एक शिकायतें दर्ज की गई। तहसीलदार प्रकाश शाह ने पूर्व में दर्ज शिकायतों की भी समीक्षा की। जिसमें से ज्यादातर समस्याओं के निस्तारण पर उन्होंने संतोष जताया। उन्होंने मातहतों को तहसील दिवस का अधिक से अधिक प्रसार करने के निर्देश दिए। कहा तहसील दिवस पर फरियादियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सर्वे कानूनगो मोहन सिंह रावत, पेयजल निगम के सहायक अभियंता मुकेश जोशी, जल संस्थान के अपर अवर अभियंता जेएस चौहान, सहायक कृषि अधिकारी श्री देव सिंह, लघु सिंचाई के सहायक अभियंता जेएस समी, एडीओ सहकारिता अनिक पंवार, नलकूप खंड देहरादून के अवर अभियंता विवेक कुमार, यूपीसीएल के एसडीओ गुरदीप सिंह, अश्विनी कुमार, सिंचाई विभाग विकासनगर के सहायक अभियंता बीएस नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें