फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थराली विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने कमर कसी-compat

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। थराली विधानसभा उपचुनाव में जीत के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने भी कमर कस ली है। मंगलवार को नारायणबगड़ में आयोजित भाजयुमो की बैठक में विधानसभा के पांच मंडलों में चुनाव प्रचार की बागडोर पांच विधायकों को सौंपी गई है। सहकारिता राज्य मंत्री धन सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं से चुनाव प्रचार में जुट जाने का आह्वान किया है।
विज्ञापन

भाजयुमो के जिलाध्यक्ष नवल भट्ट ने बताया कि नंदप्रयाग मंडल के लिए विधायक भरत सिंह चौधरी, घाट के लिए पौड़ी के विधायक मुकेश कोहली, नारायणबगड़ के लिए थराली के विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी, थराली के लिए बागेश्वर के विधायक चंदनराम और देवाल मंडल के लिए कपकोट के विधायक बलवंत भौर्याल को चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी दी गई है। बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट को चुनाव संयोजक बनाया गया है। इस दौरान यूकेडी के केंद्रीय प्रवक्ता भूपाल सिंह गुंसाई और उनकी पत्नी जिला पंचायत सदस्य गंगा देवी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। मंत्री धन सिंह रावत ने दोनों का माल्यार्पण कर उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल, गजेंद्र रावत, जिला पंचायत सदस्य ऊषा रावत, भागीरथी कुंजवाल, महिपाल नेगी, दिलवर सिंह, दलीप सिंह, रणवीर सिंह, गिरीश मिश्रा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें