गोपेश्वर। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के मौके पर मंगलवार को सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू) से जुड़े मजदूर संगठन के पदाधिकारियों और मजदूरों ने बैठक आयोजित की। सीटू के जिलाध्यक्ष मदन मिश्रा ने कहा कि मजदूरों ने लंबे संघर्ष के बाद श्रमिक अधिकार कानूनी रुप से हासिल किए थे, लेकिन मौजूदा केंद्र सरकार उन कानूूनों को समाप्त करने पर तुली हुई है। देश के सार्वजनिक उपक्रम व संसाधनों को देशी-विदेशी कॉरपोरेट घरानों को बेचा जा रहा है। जनता पर अप्रत्यक्ष करों का बोझ बढ़ाया जा रहा है।
सीपीआई (एम) के जिला मंत्री भूपाल सिंह रावत ने सरकार को मजदूर विरोधी बताते हुए कहा कि आउटसोर्सिंग और ठेका प्रथा मजदूर विरोधी नीतियों का ही परिणाम है। इस मौके पर ज्ञानेंद्र खंतवाल, बस्ती लाल, कमलेश गौड़, पुष्पा किमोठी, आशुतोष नेगी आदि ने अपने विचार रखे।