फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा, कांग्रेस को करारी हार देने के लिए एक जुट हों राजनीति दल व संगठन-compat

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। उत्तराखंड क्रांति दल ने गैरसैंण समर्थित राजनीतिक दल और संगठनों से दल के साथ एक मंच पर आकर थराली विधानसभा उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस को करारी शिकस्त देने को एकजुट होने की अपील की है।
विज्ञापन

दल के मुख्य प्रवक्ता सतीश सेमवाल ने कहा कि दल का स्पष्ट मानना है कि थराली विधानसभा उपचुनाव में गैरसैंण के पक्षधर राजनीतिक दल और संगठन एक मंच पर आकर भाजपा व कांग्रेस को सबक सिखाएं। राज्य निर्माण के बाद से आज तक दोनों दल प्रदेश की सत्ता पर काबिज है और दोनों दलों ने गैरसैंण राजधानी सहित प्रदेश के उन ज्वलंत मुद्दों की अनदेखी की है, जिनको लेकर राज्य निर्माण हुआ है। सेमवाल ने कहा कि प्रत्याशी चयन को लेकर उक्रांद ने एक आठ सदस्यीय कमेटी गठित की है। कमेटी प्रत्याशियों के नाम का पैनल तैयार कर केंद्रीय कमेटी को भेजेगी। दल ने केंद्रीय सचिव बालेश्वर डंगवाल के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें